इराक़ी सेना ने अपनी व्यापक कार्यवाहियों में दाइश के सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है।
इराक़ी टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार सेना के विमानों ने शनिवार को सलाहुद्दीन प्रांत के बीजी नगर में दाइश के आतंकवादियों के ठिकाने पर हमला किया जिसके परिणाम स्वरूप दो सौ से अधिक आतंकवादी मारे गए। इस आक्रमण में दाइश के सैकड़ों आतंकवादी घायल भी हुए। और दूसरी कार्यवाहियों में नब्बे के क़रीब आतंकवादी मारे गए।
इस बीच इराक़ी सेना ने नागरिक स्वयं सेवियों की सहायता से सलाहुद्दीन प्रांत के इस्हाक़ी क्षेत्र और इसी प्रकार अंबार प्रांत के अधिकांश क्षेत्रों को आतंकवादियों से मुक्त करा लिया है। इसी प्रकार दियाला प्रांत भी पूर्ण रूप से सेना के नियंत्रण में आ गया है।
14 जून 2014 - 19:13
समाचार कोड: 616062
इराक़ी सेना ने अपनी व्यापक कार्यवाहियों में दाइश के सैकड़ों आतंकवादियों को मार गिराया है।